Friday, April 24, 2026
Hometrendingएमजीएसयू के कुलगुरु ने किया बीकानेर वेलनेस सेंटर का औपचारिक भ्रमण, स्‍वास्‍थ्‍य...

एमजीएसयू के कुलगुरु ने किया बीकानेर वेलनेस सेंटर का औपचारिक भ्रमण, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की ली जानकारी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने बीकानेर वेलनेस सेंटर का औपचारिक भ्रमण किया।कुलगुरु ने सेंटर में संचालित आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, योग, पंचकर्म एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया तथा विभिन्न थेरेपी कक्षों एवं प्रशिक्षण सुविधाओं को भी देखा।

बीकानेर वेलनेस सेंटर के निदेशक अनिल जुनेजा एवं डॉ. वत्सला गुप्ता ने सेंटर की कार्यप्रणाली, उपचार पद्धतियों, अनुसंधान संभावनाओं आदि की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सेंटर में उपलब्ध सभी सुविधाएं और रोगियों को दी जाने वाली सभी सेवाओं का जिसमें पंचकर्म, षट्क्रियाओं, विरेचन, योग, मानसिक स्वास्थ्य आदि सभी थेरेपी को बताया। कुलगुरु ने प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इस प्रकार की इंटीग्रेटेड पहल की सराहना की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों में योग विभागाध्यक्ष डॉ अनिल दुलार, उपकुलपति डॉ प्रकाश सहारण एवं यूनिसेफ कॉर्डिनेटर डॉ अमित कुमार पांडे भी शामिल थे तथा वेलनेस सेंटर की की पूरी टीम में चालाना हॉस्पिटल के डॉ विजय कुमार चालना, डॉ शिव प्रसाद भाम्भू (आयुर्वेद विभाग), निदेशक अनिल जुनेजा, प्रतीक चलाना, डॉ वत्सला गुप्ता (प्राकृतिक चिकित्सा विभाग), रिधि डुमरा (मनोविशेषज्ञ), आकांक्षा माथुर, अमनराज राजपुरोहित (योगाचार्य) आदि ने कुलगुरु को पुष्पगुच्छ, शाल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

बैठक के दौरान विश्वविद्यालय एवं बीकानेर वेलनेस सेंटर के मध्य शैक्षणिक सहयोग, छात्र प्रशिक्षण, संयुक्त शोध, कौशल विकास कार्यक्रम आदि पर सकारात्मक चर्चा हुई। आचार्य ने अपने अनुभव साझा किए एवं भविष्य में सेंटर को अधिक सुदृढ़ और विकसित होने की शुभकामनाएं दी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!