Friday, May 15, 2026
HometrendingRajasthan Weather : आज भी कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली...

Rajasthan Weather : आज भी कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज हवाएं चलने का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही मौसम कई रंग दिखा रहा है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार, अगले कुछ घंटों के दौरान जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, सवाई माधोपुर, भरतपुर करौली, झुंझुनूं, अलवर, अजमेर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर (BE PREPARED) मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं- कहीं पर तेज़ हवा (30-40 kmph) चलने की संभावना की चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जयपुर, अजमेर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है।

विभाग ने सीकर, टोंक, धौलपुर, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बारां, कोटा, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, ( BE UPDATED) कोटपूतली, जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!