Friday, May 15, 2026
Hometrendingशिक्षा विभाग की बैठक संपन्‍न : विद्यार्थियों को 1 अप्रैल को ही...

शिक्षा विभाग की बैठक संपन्‍न : विद्यार्थियों को 1 अप्रैल को ही मिलेंगी यूनिफॉर्म व पाठ्यपुस्तकें

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्य बजट 2026-27 में शिक्षा विभाग से जुड़ी घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में शासन सचिव स्कूल शिक्षा श्री कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री कृष्ण कुणाल ने शिक्षा विभाग से जुड़ी सभी घोषणाओं की समीक्षा करते हुए क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। बैठक में सभी घोषणाओं पर उनकी कैटेगरी के अनुसार चर्चा की गई। शासन सचिव ने सभी बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन निर्धारित टाइम लाइन के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निशुल्क यूनिफॉर्म संबंधी घोषणा के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा करते हुए श्री कृष्ण कुणाल ने 1 अप्रैल को नवीन सत्र के प्रारंभ में ही सभी विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म व पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी विद्यार्थियों की जनाधार मैपिंग का कार्य समय से पूर्व पूर्ण करने को कहा। सभी विद्यालयों में बालिका शौचालयों की बजट घोषणा पर उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि सभी विद्यालयों में बालिका शौचालय पूर्ण रूप से संचालित व सुविधाजनक अवस्था में हों।

उन्होंने बजट में घोषित 2500 जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत का कार्य मानसून से पहले पूर्ण करने व निपुण कैलेंडर 16 मई से पूर्व सभी अभिभावकों को उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। शासन सचिव ने स्कूल ऑन व्हील्स, स्कूल रैडीनेस कैम्प, 1000 विद्यालयों में एआई आधारित लर्निंग लैब, 400 विद्यालयों का सीएम-राईज के रूप में क्रमोन्नयन सहित अन्य बजट घोषणाओं के संबंध में दिशानिर्देश दिए।

उन्होंने बजट घोषणा के अनुसार 500 नए व्यावसायिक विद्यालय शुरू करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के साथ ही वर्तमान में संचालित 4019 व्यावसायिक विद्यालयों की भी मैपिंग व समीक्षा करने के निर्देश दिए जिससे नए विद्यालयों का स्थान आवश्यकतानुसार निर्धारित किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने विशेष विद्यालयों में भी व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट, निदेशक मिड डे मील विश्वमोहन शर्मा, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक प्रथम सीमा शर्मा व द्वितीय अशोक कुमार मीणा सहित राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, शिक्षा निदेशालय, आरएससीआरटी आदि के विभिन्न अधिकारी शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!