








बीकानेर Abhayindia.com उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले व खेल, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई आज (गुरुवार) रात बीकानेर पहुंचेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार, बिश्नोई आज शाम साढ़े 04 बजे जयपुर से रवाना होकर रात 09 बजे बीकनेर पहुंचेंगे। जहां धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रात करीब 10 बजे रवाना होकर रात को दो बजे जोधपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। रात्रि विश्राम जोधपुर सर्किट हाउस में करेंगे।
वहीं, राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई आज गुरुवार रात 9 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार बिश्नोई दोपहर सवा तीन बजे जयपुर से रवाना होकर रात 09 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रात 10 बजे जयपुर प्रस्थान करेंगे।


