








बीकानेर Abhayindia.com जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ों की छँटाई आदि जो अत्यावश्यक है, के दौरान शुक्रवार 13 फरवरी को विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय बिजली कटौती रहेगी।
प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, एक्सईएन ऑफिस, राजविलास कॉलोनी का क्षेत्र।
दोपहर 03:30 बजे से सांय 05:30 बजे तक एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय फीडर नंबर 5 का क्षेत्र।
प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक हरिजन बस्ती, डूडी पेट्रोल पंप, अंत्योदय नगर, हसन पार्षद वाला डी.टी.आर का क्षेत्र।
प्रातः 10:50 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक ठाकर फर्नीचर डीटीआर के पास, सेखों का मोहल्ला के पास, रोशनी घर चौराहा के पास, आदि का क्षेत्र।
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक दैनिक भास्कर के बाहर, केसर देसर चौक, नोबल पब्लिक स्कूल के पास, सेंट पब्लिक स्कूल के पास का क्षेत्र।
प्रातः 07:00 बजे से 08:00 बजे तक करणी औद्योगिक क्षेत्र फीडर न 6 का क्षेत्र।


