Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में खेजड़ी बचाने के लिए चल रहे आंदोलन को पूर्व सीएम...

बीकानेर में खेजड़ी बचाने के लिए चल रहे आंदोलन को पूर्व सीएम गहलोत ने दिया समर्थन, कहा- सख्‍त कानून बनना चाहिए

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com बीकानेर में खेजड़ी वृक्ष का बचाने के लिए चल रहे महापड़ाव के बीच सियासत भी गर्मा गई है। इस मुद्दे पर अब कई राजनेता खुलकर सामने आने लगे है। पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट के बाद अब पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत भी खेजड़ी के समर्थन में उतर आए है। उन्‍होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए खेजड़ी बचाओ आंदोलन का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की।

पूर्व सीएम गहलोत ने  कहा कि विकास के नाम पर खेजड़ी जैसे जीवनदायी वृक्षों की बड़े पैमाने पर कटाई न केवल पर्यावरणीय संकट को जन्म दे रही है, बल्कि यह राजस्थान की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत पर भी आघात है।उन्‍होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिश्नोई समाज की आस्था से जुड़े इस वृक्ष की रक्षा करना केवल किसी एक समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!