Sunday, February 8, 2026
Hometrendingराजस्थान हाऊसिंग बोर्ड की बैठक में अहम फैसले, नई आवासीय योजनाएं होगी...

राजस्थान हाऊसिंग बोर्ड की बैठक में अहम फैसले, नई आवासीय योजनाएं होगी लॉन्‍च

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान आवासन मंडल (Rajasthan Housing Board) की 254वीं बोर्ड बैठक मंगलवार को मंडल मुख्यालय में आयोजित हुई। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं मंडल अध्यक्ष देबाशीष पृष्टी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण जनहितकारी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में बुधवार नीलामी, प्रीमियम संपत्तियों एवं आवासीय योजनाओं को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को जनविश्वास का संकेत बताया गया। हनुमानगढ़ एवं भिवाड़ी की आवासीय योजनाओं की आवेदन अवधि 28 फरवरी तक बढ़ाई गई है, जबकि जयपुर, जैसलमेर सहित अन्य शहरों में शीघ्र नई योजनाएं लाई जाएंगी।

बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा के अनुरूप जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में अटल काव्य स्मारक एवं अटल लोकतंत्र उपवन के विकास के लिए डीपीआर तैयार करने एवं वास्तुविद की नियुक्ति को प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी दी गई। बैठक में आईजी नगर सेक्टर 34-35 में मंडल बाल संप्रेक्षण गृह के लिए 2500 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी जिसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के मार्गदर्शन में लेआउट प्लान संशोधन व भू-उपयोग परिवर्तन के लिए जल्द ही जिलावार शिविर लगाए जाएंगे तथा इन सेवाओं के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही भूमि चिन्हांकन, ड्रोन सर्वे, आरएफएसडीएल के माध्यम से लंबित संपत्तियों के निस्तारण तथा विभिन्न आवासीय योजनाओं के विकास कार्यों के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां भी प्रदान की गईं।

आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने निर्णयों की त्वरित क्रियान्विति तथा मंडल संपत्तियों की सुरक्षा के लिए सीमांकन, साइनेज व फेंसिंग के निर्देश दिए। बैठक में बैठक में मंडल सचिव गोपाल सिंह, उप सचिव डॉ. अशोक कुमार, मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल, टी. एस. मीणा, वित्तीय सलाहकार के. सी. कुमावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!