Sunday, February 8, 2026
Hometrendingखेजड़ी बचाने के आंदोलन को सेवादल का समर्थन, 51 ब्राह्मणों द्वारा विष्णु...

खेजड़ी बचाने के आंदोलन को सेवादल का समर्थन, 51 ब्राह्मणों द्वारा विष्णु यज्ञ का आयोजन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन के समर्थन में बीकानेर के शहरी क्षेत्र में भी लोगों का समर्थन दिखाना शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज नत्थूसर गेट के बाहर स्थित बड़ा गणेश जी के मंदिर में सेवा दल के सयोजन मै विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से सरकार की सद्बुद्धि के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की गई।

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने बताया कि भगवान विष्णु सृष्टि का पालन करता है और वहीं सृष्टि में सद्बुद्धि देता है इसलिए आज यज्ञ के माध्यम से भगवान विष्णु से प्रार्थना की गई है कि वह राज्य व केंद्र सरकार को सद्बुद्धि दें। कल्ला ने कहा कि जब सरकार से और मनुष्यों से उम्मीद समाप्त हो जाती है तब हमारे पास ईश्वर की शरण में जाने के अलावा कोई उपाय नहीं रहता है।

सेवादल के शहर अध्यक्ष अनिल व्यास ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है और यह सरकार हिंदू हित और सनातन संस्कृति के नाम पर ही सत्तासीन हुई l ऐसे में जनता को उम्मीद थी कि सरकार प्रतीकों के साथ खिलवाड़ नहीं करेगी लेकिन सरकार ने अपने धन्ना सेठों के फायदे के लिए राजस्थान का राज्य वृक्ष खेजड़ी दाव पर लगा दिया जिसे किसी भी सूरत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। विश्नोई समाज के गुमान राम ने गुरु जाम्बेश्वर की शब्द वाणी का वाचन किया औऱ अपनी बात कहते हुए कहा कि राजस्थान के लोगों के लिए खेजड़ी अपनी जान से ज्यादा कीमती है।

इस अवसर पर सेवादल के तेजकरण हर्ष, सुखदेव नाथ, मनोज कल्ला, बसंत व्यास, पाठा महाराज, रत्ना महाराज, गोपाल किराडू, राजा बोहरा, असलम भाई, बाबू खान सहित सभी सेवा दल औऱ समाज़विदों व पर्यावरण प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई। वहीं, बनवारी बिश्नोई, गुमान राम बिश्नोई, मनोज बिश्नोई, सुरजाराम पंचारिया, सोहनलाल उपाध्याय, मगनलाल पाणेचा, चंद्रशेखर राठौर, मनीराम चौधरी भी मौजूद रहे।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!