Saturday, April 25, 2026
Hometrendingपन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के तहत आवेदन पत्र आमंत्रित

पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के तहत आवेदन पत्र आमंत्रित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महिला अधिकारिता विभाग द्वारा पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजनान्तर्गत 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजनान्तर्गत सम्मान किया जाएगा।

महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना ने बताया कि इसके लिए व्यक्तिगत, संस्थागत, दानदाता, सीएसआर और महिला एवं बाल विकास कर्मियों की श्रेणी- साथिन, आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका, उड़ान योजनान्तर्गत माहवारी स्वास्थ्य एवं प्रबन्धन जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति, संस्थाओं, एनजीओ, उड़ान योजनान्तर्गत सेनेटरी नैपकीन उत्पादन में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) को जिला स्तर पर पुरस्कार एवं सम्मान का प्रावधान है।

डॉ. सक्सेना ने बताया कि इस सम्बन्ध में जिला स्तर पर पुरस्कार के लिए आवेदन कार्यालय उपनिदेशक महिला अधिकारिता में मय दस्तावेज जमा करवाए जा सकते है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर भी इसी प्रकार से पुरस्कार के लिए आवेदन विज्ञप्ति के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं, जिन्हें राज्य सरकार को सीधे ही आवेदनकर्ता के माध्यम से प्रेषित किया जाना है।

योजना के विस्तृत दिशा निर्देश विभागीय वेबसाइट http://wcd.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 है तथा जिला स्तर के लिए आवेदन कार्यालय उपनिदेशक, महिला अधिकारिता पंचायत समिति परिसर में निर्धारित तिथि तक जमा करवाए जा सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!