Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमंत्रालयिक संवर्ग की रिव्यू एवं नियमित डीपीसी को लेकर निदेशक से हुई...

मंत्रालयिक संवर्ग की रिव्यू एवं नियमित डीपीसी को लेकर निदेशक से हुई वार्ता, एक सप्‍ताह में कार्यवाही का आश्‍वासन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने तीन ज्ञापन सौंपकर शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से मुलाकात कर मंत्रालयिक कर्मचारियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिव्यू एवं नियमित डीपीसी में हो रहे विलंब एवं इसके कारण कार्मिकों के आर्थिक नुकसान की ओर ध्यान आकर्षित करवाया।

आचार्य ने शिक्षा निदेशक को अवगत कराया कि शिक्षा निदेशालय के द्वारा राज्य सरकार को पत्र दिनांक 24-11-25 एवं 3-12-25 भेज का रिव्यू एवं नियमित डीपीसी के सम्बन्ध में मार्गदर्शन मांगा था जो कि अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है इसी प्रकार केडर रिव्यू पदों की वांछित स्वीकृति भी लंबित चल रही है अतः प्राथमिक से प्रयास कर मार्गदर्शन एवं पदों की स्वीकृति 3 दिवस में प्राप्त कर रिव्यू एवं नियमित डीपीसी 15 दिवस में सम्पन्न करने की पुरजोर मांग की है, तथा यह भी अवगत करा दिया गया है कि संगठन को नियत समय में कार्य सम्पन्न कर सूचित नहीं करने की स्थिति में मजबूर होकर धरना प्रदर्शन एवं सांगठनिक गतिविधियों करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

आचार्य ने बताया कि पत्रों की प्रतियां शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुणाल को भी ईमेल एवं स्पीड पोस्ट से भिजवा दी गई है।निदेशालय स्तर पर होने वाली अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की डीपीसी के लिए सहायता प्रशासनिक अधिकारियों की राज्यस्तरीय मीश्रित सूची प्रकाशित करने में हो रहे विलंब की ओर भी शिक्षा निदेशक का ध्यान आकर्षित कर सूची 3 दिवस में जारी करने की मांग की गई। आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने मांगों पर एक सप्ताह के भीतर निर्णायक कार्यवाही करने का आश्‍वासन दिया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!