Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में नगर निगम ने यू.डी. टैक्स के लिए कमर कसी, अंतिम...

बीकानेर में नगर निगम ने यू.डी. टैक्स के लिए कमर कसी, अंतिम नोटिस थमाए, अब होगी सीज की कार्यवाही

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम द्वारा शुक्रवार को नगरीय विकास कर (यू.डी. टैक्स) की वसूली के लिए नोखा रोड से सिनेमैजिक तक के दोनों ओर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे किया गया। इस स्थान पर स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान, जिनको पूर्व में नगरीय विकास कर जमा करवाने के लिए नोटिस दिए गए थे, उन्हें अंतिम नोटिस दिए गए। दुकानदारों को अंतिम चेतावनी देते हुए समय पर नगरीय विकास कर की बकाया राशि जमा करवाने के लिए पाबंद किया गया। नगर निगम द्वारा बकाया राशि जमा नहीं करवाने वाले दुकानदारों के प्रतिष्ठान सीज की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

कार्यवाही के दौरान एक दल वित्तीय सलाहकार रामजीलाल के नेतृत्व में विकास, राजस्व अधिकारी, प्रगति सोलंकी राजस्व अधिकारी, अशोक शर्मा सहा. प्रशा. अधिकारी एवं साजिद अली, अरबाज मांगलिया सहा. राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे तथा दूसरा दल लेखाधिकारी अशोक कुमार माली के नेतृत्व में जिसमें राजूराम चौधरी अति. प्रशासनिक अधिकारी, कमल जावा सहा. प्रशा. अधिकारी एवं जितेन्द्र, रविन्द्र सहा. राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!