








जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय होने से अगले तीन दिन सर्दी का असर गहरा जाएगा। इस दौरान सर्द हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने का अनुमान है।
विभाग के अनुसार, इस माह के अंत तक हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी का दौर शुरू होने के आसार है। ऐसे में दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश के मैदानी इलाकों में सर्दी का अहसास और बढने की संभावना है।
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
फलोदी में 14.0
बीकानेर में 12.0
चूरू में 9.1
श्रीगंगानगर में 10.5
अजमेर में 13.2
भीलवाड़ा में 11.4
अलवर में 10.0
जयपुर में 13.3
कोटा में 12.4
चित्तौड़गढ़ में 11.6
बाड़मेर में 15.6
जैसलमेर में 11.9
जोधपुर में 10.6


