







बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिला नेटबॉल संघ के चुनाव राजमहल एंड रेस्टोरेंट में सर्वसम्मति संपन्न हुए।। चुनाव अधिकारी राजेन्द्र कुमार, प्रदेश सचिव भंवर लाल शर्मा, ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक प्रदीप सिंह एवं खेल परिषद के पर्यवेक्षक देवेन्द्र सिंह गहलोत की देखरेख में यह चुनाव हुए। चुनाव में प्रेम चौधरी को अध्यक्ष, निशा लिम्बा को सचिव, प्रभाकर गहलोत को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनियुक्त प्रबन्ध कार्यकारिणी का गठन 2025-26 से 2028-29 चार वर्ष की अवधि के लिए किया। जिसके अध्यक्ष प्रेम चौधरी, उपाध्यक्ष सुश्री ईशिका गहलोत, अशोक नागल, नीलाक्ष पैंसिया, युधिष्ठिर सिंह भाटी, सचिव सुश्री निशा लिम्बा, कोषाध्यक्ष प्रभाकर गहलोत, संयुक्त सचिव जयकिशन, चंद्रेश कच्छावा, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य भूराराम चौधरी, सुश्री कोमल, अभिमन्यू सिंह भाटी, कविता, कृष्ण कुमार, अभिषेक गहलोत, रुद्राक्ष गहलोत, विकास खड़गावत एवं आशीष वाधवा की घोषणा की गई।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को साफ़ा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस चुनाव के नेशनल स्पोर्ट्स कोड 2011 की पालना करते हुए महिला खिलाड़ी एव पुरुष खिलाड़ियों को चुना गया। यों का आभार प्रकट किया।






