Thursday, June 25, 2026
Hometrendingटीम Hour For Nation ने शहीद स्मारक परिसर में चलाया विशेष सफाई अभियान

टीम Hour For Nation ने शहीद स्मारक परिसर में चलाया विशेष सफाई अभियान

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में टीम Hour For Nation की ओर से रविवार को शहीद कैप्टन चंदर चौधरी स्मारक परिसर में एक विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान टीम ने पूरे उत्साह, सम्मान और जिम्मेदारी के साथ सफाई कार्य प्रारम्भ किया। स्मारक परिसर में स्थित टैंक के नीचे लंबे समय से जमा कचरा बड़ी मात्रा में इकट्ठा था। टीम के सदस्यों ने बिना किसी हिचकिचाहट के टैंक के नीचे जाकर स्वयं उसे पूरी तरह साफ किया।

टीम ने इसी प्रकार एयरक्राफ्ट स्मारक के नीचे भी कचरा जमा था, जिसे टीम ने मेहनत से हटाकर पूरा क्षेत्र व्यवस्थित किया। स्मारक के पास स्थित कबड्डी ग्राउंड में जमा खड्डे, झाड़ियाँ और कचरा भी टीम ने मिलकर साफ किया। केवल एक घंटे की कड़ी मेहनत में पूरा क्षेत्र स्वच्छ, सुंदर और सम्मानजनक रूप में नजर आने लगा। सीए सुधीश शर्मा ने कहा कि यह अभियान सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति एक जीवंत सम्मान था क्योंकि देश की रक्षा करने वाले वीरों के स्मारक स्वच्छ और प्रेरणादायक रहना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

अभियान में गुरमोहन सेठी, नरेश गुरेज़ा, अरुण चम, रमेश उपाध्याय, CA सुधीश शर्मा, इन्द्र सिंह, मानक व्यास, डॉ. विजेंद्र त्रिपाठी, डॉ. विशाल मलिक, वंदना शर्मा, सुशील शर्मा, मोहम्‍मद हसन, रामहंस मीणा, सुरभि शर्मा, दीपा सिंह, कपिला शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेंद्र सिंह राठौड़, गौरीशंकर स्वामी शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular