






बीकानेर Abhayindia.com जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में लव मैरिज के करीब 11 साल बाद पत्नी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने और मारपीट करने के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी शालिनी पुत्री वीरेन्द्र कुमार शर्मा निवासी वल्लभ गार्डन सुदर्शना नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी लव मैरिज तनवीर उर्फ बाबू पठान निवासी जयपुर रोड वैष्णो विहार कॉलोनी उदासर के साथ 18 दिसम्बर 2014 को हुई। इसके बाद से आरोपी बाबू पठान शराब व एमडी ड्र्र्रग्स का नशा करते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगा। कई बार मैंने माता-पिता से पैसे लाकर उसे दिए। कई बार पैसे नहीं लाने पर आरोपी मेरे साथ हिंसक बर्बरता करता और मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए विवश करता। नहीं मानने पर मारपीट करता। मामले की जांच हैडकांस्टेबल भादरराम को सौंपी गई है।


