Hometrendingराजस्‍थान में 26 व 27 अक्‍टूबर को बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट...

राजस्‍थान में 26 व 27 अक्‍टूबर को बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर की खाड़ी में एक अवदाब (Depression) और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure area) बना हुआ है। इस बीच, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 26 से 27 अक्टूबर को बारिश की प्रबल आसार बने हुए है।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 26 से 28 अक्टूबर के बीच मेघगर्जन के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। इन दो दिनों के दौरान कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने और मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अन्‍य हिस्‍सों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular