








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस ने महिला प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी के साथ घटित चैन स्नैचिंग की घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपी कुशाल मेहरा पत्र मघाराम उम्र 29 साल निवासी गणेश चौक इन्द्रा कॉलोनी बीकानेर को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, एक नाबालिग को डिटेन किया है। घटनाक्रम के अनुसार, 21 अक्टूबर को शहर के व्यस्तम मार्ग रविन्द्र रंगमंच के पास स्थित कैफे शॉप्स के मोटरसाईकल सवार 02 व्यक्तियों द्वारा स्कूटी सवार युवती से चैन / पर्स स्नैचिंग का विफल प्रयास किया, जिससे युवती अपनी स्कूटी सहित सड़क पर गिर कर गम्भीर घायल हो गई। जिस पर प्रकरण भारतीय न्याय संहिता 2023 के धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया। घटना घायल स्कूटी सवार युवती महिला प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी पूजा जनागल थी।
उक्त घटना को आईजी हेमन्त शर्मा एवं एसपी कावेन्द्रसिंह द्वारा गम्भीरता से लेते हुए रात्रि में ही सदर सभागार में पुलिस अधिकारियों व गठित विशेष टीम की बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाद एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन व विशाल जांगिड़ आईपीएस, सीओ सदर के नेतृत्व में दिग्पालसिंह सिंह थानाधिकारी सदर व सुरेन्द्र पचार थानाधिकारी जेएनवीसी, दीपक यादव सउनि सायबर सैल बीकानेर रामकरण सउनि डीएसटी बीकानेर व अन्य 25 पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों को सम्मिलित करते हुए 10 टीमों का गठन किया गया।
उक्त टीमों द्वारा 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना के समय से लगातार 30 घण्टों तक अथक प्रयास करते हुए दिनांक 23.10.25 को आरोपियों को चिन्हित किया तत्पश्चात आरोपियों की तस्दीक व पहचान के लिए उनके फोटो निकाले जाकर इन्द्रा कॉलोनी टैक्सी स्टेण्ड, प्रताप बस्ती, बल्लभ गार्डन, रामपुरा बस्ती व अन्य संभावित स्थानों पर फोटो दिखाकर आरोपियों को नामजद किया गया व उनके होने के स्थानों की जानकारी हासिल की गई। इसी क्रम में करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोगो व पूर्व के चैन स्नैचिंग के अभियोगों में गिरफ्तारशुदा आरोपियों से भी पूछताछ की गई। पुलिस विशेष दल के लगातार मेहनत व धरपकड़ की कार्यवाही से आज सांय को आरोपी कुशाल मेहरा पुत्र मघाराम उम्र 29 साल निवासी गणेश चौक इन्द्रा कॉलोनी, बीकानेर व एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा 21.10.2025 को दोपहर में पीबीएम अस्पताल के बच्चा वार्ड के आगे से मोटरसाईकिल चुराई व उसी मोटरसाईकिल से उक्त वारदात को अंजाम देना पाया गया है। मोटरसाईकिल चोरी करने के संबंध में पृथक से प्रकरण दर्ज किया गया है।


