








बीकानेर Abhayindia.com पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राजस्थान प्री- वेटरनरी परीक्षा-2025 (RPVT) का आयोजन रविवार को बीकानेर सहित जयपुर, उदयपुर और जोधपुर के 32 केन्द्रों पर हुआ। इसमें 73.82% परीक्षार्थी शामिल हुए।
परीक्षा समन्वयक प्रो. उर्मिला पानू के अनुसार, इस बार राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट में कुल 13101 परीक्षार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश-पत्र जारी किए गए थे। जिनमें से बीकानेर, जयपुर, उदयपुर और जोधपुर के 32 परीक्षा केन्द्रों पर 9670 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस परीक्षा में 73.82 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। परीक्षा केन्द्रों पर प्रत्येक अभ्यर्थी की मेटल डिटेक्टर, आईडी प्रूफ जांच एवं बायोमेट्रीक सत्यापन के बाद प्रवेश दिया गया।
परीक्षा के दौरान राजकीय एम. एस. कॉलेज बीकानेर में राजुवास के कुलगुरु डॉ मनोज दीक्षित ने स्वयं केन्द्राधीक्षक प्राचार्य डॉ नवदीप सिंह बैंस के साथ परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों और अन्य दस्तावेज़ों की जाँच की और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। एमएस कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्र में कुल 504 छात्र पंजीकृत थे।


