Friday, May 15, 2026
Hometrendingशिवबाड़ी स्थित श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर में आज भरेगा मेला, स्वर्ण आभूषणों से...

शिवबाड़ी स्थित श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर में आज भरेगा मेला, स्वर्ण आभूषणों से होगा भव्य श्रृंगार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिवबाड़ी स्थित श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिक मेला 4 अगस्त श्रावण शुक्‍ला दशमी सोमवार को भरेगा। इस अवसर पर पंचमुखी श्रीलालेश्वर का स्वर्ण आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा।

मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंदगिरि ने बताया कि सन् 1880 में बीकानेर के तत्कालीन महाराजा श्रीडूंगरसिंह द्वारा अपने पिता की स्मृति में श्रीलालेश्वर महादेव को समर्पित इन आभूषणों को सुरक्षा की दृष्टि से देवस्थान विभाग के माध्यम से राजकीय कोष में रखा जाता है तथा रात्रि को इन आभूषणों को पूरी सुरक्षा एवं व्यवस्था के साथ राजकोष में जमा कर दिया जाता है।

वार्षिक मेले के अवसर पर देवस्थान विभाग के अधिकारियों द्वारा राजकीय कोष कार्यालय से प्रात: 5:00 बजे इन आभूषणों को मंदिर में लाया जाएगा तथा प्रात: 5:30 बजे मंदिर अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंदगिरि महाराज, मुख्‍य पुजारी श्यामसुंदर पारीक, पं. गणेश मिश्रा, पं. नंदकिशोर द्विवेदी एवं भक्तों द्वारा इन आभूषणों द्वारा लालेश्वर का दिव्य स्वर्ण आभूषणों से श्रृंगार किया जाएगा। इस दिन संपूर्ण मंदिर परिसर सुरक्षा घेरे में रहेगा तथा मंदिर के अधिष्ठाता, पुजारी एवं प्रन्यास के पदाधिकारियों के अतिरिक्त गर्भगृह में प्रवेश निषेध रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!