Thursday, June 25, 2026
Hometrendingमानेसर प्रकरण को "भूलने" के बयान को लेकर राठौड़ ने गहलोत पर...

मानेसर प्रकरण को “भूलने” के बयान को लेकर राठौड़ ने गहलोत पर कसा तंज, कहा- पायलट को सबकुछ याद है

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में इन दिनों राजनीतिक बयानों को लेकर सियासत गर्माई हुई है। खासतौर से पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत लगातार भाजपा और भजनलाल सरकार के खिलाफ हमलावर बने हुए हैं। इस बीच, भाजपा भी पलटवार में पीछे नहीं है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने एक ताजा बयान में पूर्व सीएम गहलोत पर तंज कसा है। राठौड़ ने गहलोत द्वारा मानेसर प्रकरण को भूला देने संबंधी बयान पर प्रहार करते हुए कहा कि उनके भूलने से क्या होगा, पायलट को तो सबकुछ याद है।

उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि गहलोत भूलने की बात कर रहे हैं लेकिन उनके भूलने से क्या फर्क पड़ेगा, जब सचिन पायलट को वह सब कुछ आज भी याद है। राठौड़ ने कहा कि पायलट जब भी उस वक्त को याद करेंगे जब उन्हें नाकारा, निकम्मा कहा गया था, तो उनके मन में गुस्सा और निराशा ही आएगी। उन्होंने कहा कि गहलोत जैसे सीनियर और समझदार नेता को ऐसे हल्के शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। अगर गहलोत वाकई में भूलना चाहते हैं तो उन्हें चाहिए कि वे पायलट से कहें कि भूल जा भाई, मुझसे गलती हुई।

उन्‍होंने कहा कि गुटबाजी के कारण कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही है। लोकतंत्र में मजबूत सरकार के साथ-साथ एक मजबूत विपक्ष भी जरूरी है।

- Advertisment -

Most Popular