Saturday, April 25, 2026
Hometrendingसोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया...

सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्‍ट

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जसरासर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणी करने वाले आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को परिवादी द्वारा रिपोर्ट दी गई कि रामसिंह पुत्र किशनाराम बिश्नोई निवासी बगसेउ ने मेरे परिवार के साथ रंजिश रखते हुए आए दिन सोशल मीडिया पर परिवादी व परिवादी के परिवारवालों के खिलाफ अनर्गन व आपत्तिजनक शब्‍दों के माध्यम से अपमानित करने व समाज विशेष को जातिसूचक गालियां निकालकर परिवादी व उसके परिवारवालों को सोशल मीडिया के माध्यम से अपमानित कर रहा है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गठित टीम द्वारा आरोपी रामसिंह पुत्र किशनाराम बिश्नोई निवासी बगसेउ को अहमदाबाद से दस्तयाब कर वृताधिकारी वृत नोखा के समक्ष पेश किया गया। बाद में उसे अरेस्‍ट किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!