Saturday, April 25, 2026
Hometrendingपेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास के प्रकरण में मुख्‍य अभियुक्त को...

पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास के प्रकरण में मुख्‍य अभियुक्त को दबोचा, न्‍यायिक अभिरक्षा में भेजा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com वन विभाग टीम पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास के प्रकरण में मुख्‍य अभियुक्त को पुलिस ने दबोच लिया है। प्रकरण में पूर्व में चार आरोपियों को अरेस्‍ट कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, रेंज कार्यालय वन विभाग लूनकरनसर की टीम द्वारा अवैध खेजडी व टोर्टलिस के हरे पेडों की कटाई व परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 20 जुलाई की रात्रि में एक पिकअप को जब्‍त किया था। आरोपियों ने जब्‍त पिकअप के साथ एक वन विभाग के कर्मचारी वन रक्षक को अपहरण कर ले गये। जिनको क्षेत्रिय वन अधिकारी रेंज लूनकरनसर ने अपने कर्मचारी व जब्‍त पिकअप मय खेजडी व टार्टलिस को छुड़ाने गई तो आरोपियों ने महिला अधिकारी व जब्‍त लकडिय़ों को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सांदू, सीओ नरेन्द्र कुमार पुनियां ने निकट सुपरविजन में सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल का विश्लेषण कर 10 दिन से फरार मुख्‍य आरोपी किशनलाल को अरेस्‍ट किया गया। प्रकरण मे पूर्व में चार आरोपियों को अरेस्‍ट कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!