








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर विकास प्राधिकारण (बीडीए) की जयपुर-जोधपुर बाइपास पर जोड़बीड़ आवासीय योजना के भूखंडों के लिए आवेदन का दौर जारी है। अब तक करीब पांच हजार से जयादा भूखंडों की बिक्री हो चुकी है। इस योजना के अंतर्गत 1600 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन होगा।
इस बीच, अच्छी खबर आई है कि इस आवासीय योजना के विकास के लिए बीडीए ने प्रयास तेज कर दिए हैं इसके लिए 20 करोड़ रुपए के कार्य की डीपीआर बनाई है। आपको बता दें कि इस आवासीय येाजना में भूखंडों के आवंटन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित है।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के अनुसार, राज्य सरकार की यह मंशा है कि यह आवासीय योजना विकास के मॉडल के रूप में उभरे, इसे देखते हुए इसका खाका तैयार किया गया है। योजना में बीडीए के कार्यालय का निर्माण शुरू किया जा चुका है। योजना में सीवरेज लाइन, पेयजल लाइन शानदार पार्क, सामुदायिक गतिविधि केन्द्र विकसित किए जाएंगे।


