Friday, May 15, 2026
HometrendingRajasthan Weather : पश्चिमी में बारिश की तरसन बरकरार, पूर्वी जिलों में...

Rajasthan Weather : पश्चिमी में बारिश की तरसन बरकरार, पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून का दौर कुछ धीमा पड़ गया है। पश्चिमी जिलों में अब भी बादल तरसा रहे हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, 30 जून को तेज हवाओं के साथ जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाईमाधोपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, उदयपुर सहित अन्य जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली व तेज सतही हवा जिसकी गति 30-50 KMPH रहने की भी संभावना है।

विभाग के अनुसार, अगले चार दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 2 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में तेज बारिश होने का अनुमान है। बहरहाल, बीते चौबीस घंटे के दौरान अलवर, माउंटआबू, श्रीगंगानगर, डूंगरपुर, चूरू, जालोर में अच्‍छी बारिश हुई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!