






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर रेंज में वांछित अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध 18 जून से 24 जून तक एरिया डोमिनेशन (Area domination) अभियान अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाहियों को अंजाम दिया गया।
महानिदेशक पुलिस, राजस्थान के निर्देशन एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा, राजस्थान जयपुर के पर्यवेक्षण में महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर की ओर से बीकानेर रेंज के अधीनस्थ जिला बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में सक्रिय व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए यह अभियान चलाया गया।
महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ओम प्रकाश ने बताया कि रेंज के अधीनस्थ चारों जिला पुलिस अधीक्षकों को हाल ही में देश में घटित आतंकवादी घटना व भारत पाक तनाव के मध्यनजर रेंज के अधीनस्थ जिलों में बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं, मुसाफिरखानों, दूरदराज के संदिग्ध स्थलों आदि में सघन तलाशी अभियान चलाये जाने तथा अपराधियों की सूचियां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिए विभिन्न टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए। सभी जिला पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर वांछित व सक्रिय अपराधियों की सूची तथा रेड टीमें एवं रूट्स तैयार कर उन्हें अन्तिम रूप दिया गया।
अभियान के तहत ये हुई कार्यवाही...
- रेंज के अधीनस्थ चारों जिलों में 6095 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 1468 टीमों द्वारा कुल 5980 स्थानों पर दबिश दी गई।
- अभियान के दौरान कुल 1258 अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की गई।
- अभियान के दौरान से 229 स्थाई वारन्टी/उद्घोषित अपराधी/ मफरूर/गिरफ्तारी वारन्टी में वान्छित अपराधी पकड़े गए।
- 668 ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जो सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा/लोक शांति भंग करते/शराब के नशे में आवागमन में व्यवधान पैदा करते तथा नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए।
- 50 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया, जिनमें 31 अपराधियों को गिरफ्तार किया तथा 227.94 लीटर देशी शराब, 0.10 लीटर अंग्रेजी शराब, 72 लीटर हथकढ़ शराब, 3.9 लीटर बीयर व 220 रूपये नगद व 02 कार बरामद की गई।
- 39 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किया गया, जिसमें गिरफ्तार 45 अपराधी के कब्जा से 341.752 किलोग्राम डोडा पोस्त, 136.16 ग्राम हेरोईन/स्मेक, 1.255 किलोग्राम अफीम, 2.31 किग्रा गांजा व 03 वाहन जप्त किये गए।
- 113 प्रकरण अन्य एक्ट के दर्ज किये गये जिनमें 130 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं 139195 रूपये जुआ राशि, 03 धारदार हथियार, 02 डेक – स्पीकर, 62400 नशीली गोलियां, 96205 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ, 50 टन मेसनरी स्टोन, 368 यूरिया बैग व 02 वाहन बरामद की गई।
- 06 प्रकरण आर्म्स एक्ट में दर्ज कर 06 अपराधी को गिरफ्तार कर 06 फायर आर्म्स व 20 कारतूस बरामद किये गये।
- जघन्य अपराधों में वान्छित 50 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अन्य विभिन्न प्रकरणों में कुल 85 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
- 02 ईनामी अपराधीयों को गिरफ्तार किया गया।
संपादकीय : पत्रकारिता के आसमान में “अभय इंडिया” के पंखों को पाठकों से मिली असीम ताकत


