Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकाजी फूड्स इंटरनेशनल की फैक्‍ट्री में एक महीने से हो रही थी...

बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल की फैक्‍ट्री में एक महीने से हो रही थी खाद्य तेल की चोरी, चार जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लि. कंपनी में आने वाला खाद्य तेल पिछले एक महीने से चोरी हो रहा था। इसकी भनक लगने के बाद कंपनी ने चार जनों के खिलाफ मुक्‍ताप्रसाद नगर थाने में केस दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, बीकाजी फूड्स इंटनेशनल की ओर से सुमित अग्रवाल पुत्र श्‍याम सुंदर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कंपनी में महत्‍वपूर्ण पदों पर कार्यरत कर्मचारियों ने एकराय होकर कंपनी में आने वाले खाद्य तेल की चोरी करवाकर कंपनी के साथ धोखाधडी की है।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर ऑयल अनलाडिग बीकाजी फैक्‍ट्री के ऑपरेटर प्रताप सिंह पुत्र भंवर सिंह, तेल टैंकर चालक कन्‍हैयालाल कुम्‍हार, गाडी तौल कांटा के ऑपरेटर जगदीश सिंह पुत्र चैन सिंह, ऑयल अनलाडिग बीकाजी फैक्‍ट्री के ऑपरेटर जितेन्‍द्र देव शर्मा पुत्र निरंजन देव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक भवानी सिंह को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!