Friday, May 15, 2026
HometrendingRajasthan Weather : पश्चिमी जिलों में बरसने को बेताब है बादल, दो...

Rajasthan Weather : पश्चिमी जिलों में बरसने को बेताब है बादल, दो संभागों में होगी झमाझम बारिश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून अब पश्चिमी जिलों में भी बरसने को बेताब हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के चलतते प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर एक सप्‍ताह तक चलेगा। विभाग ने 26 से 29 जून के दौरान बीकानेर और जोधपुर संभाग में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार, 26 जून को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर व आसपास के क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ बारिश के प्रबल संभावना है। इधर, झालावाड़ और बारां में बारिश का दौर जारी रहा। अटरू में सर्वाधिक साढ़े तीन इंच (90 मिमी) बारिश हुई। वहीं, ब्यावर के मसूदा में 71 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में हल्के से मध्यम बारिश और कोटा, जयपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

संपादकीय : पत्रकारिता के आसमान में “अभय इंडिया” के पंखों को पाठकों से मिली असीम ताकत

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!