Friday, June 5, 2026
Hometrendingराजस्थान की ब्‍यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, 62 आईएएस के हुए तबादले, मीणा...

राजस्थान की ब्‍यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, 62 आईएएस के हुए तबादले, मीणा होंगे बीकानेर के नए संभागीय आयुक्त

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान की ब्‍यूरोक्रेसी में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। इस क्रम में देर रात भजनलाल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी की गई सूची में 21 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सूची के आने के साथ ही कई जिलों में कलेक्टर भी बदल गए हैं।

सूची के अनुसार, आईएएस सुबोध अग्रवाल को राजस्थान वित्त निगम जयपुर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस अखिल अरोड़ा को जयपुर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी का एसीएस बनाया गया है। अर्पणा अड़ोड़ा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं पंचायती राज विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

इसी तरह अमिताभ शर्मा उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव थे, उन्हें अब ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वित्त विभाग में कार्यरत देवाशीष सृष्टि को नगर विकास एवं आवास विभाग में भेजा गया है। रवि जैन को स्वायत्त शासन विभाग भेजा गया है। जयपुर ग्रेटर निगम की आयुक्त रुक्मणि रियार को पर्यटन विभाग में आयुक्त पद पर तैनात किया गया है।आईएएस हनुमान माल ढाका को करीब दो महीने बाद सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने उन्हें विभागीय जांच निदेशक के पद पर नियुक्त किया है। ढाका पर दूदू कलेक्टर रहते हुए लैंड कन्वर्शन के बदले 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। सरकार ने 27 अप्रैल को उन्हें एपीओ कर दिया था। अब उन्हें नई जिम्मेदारी मिल गई है।

इसी क्रम में डॉ. संदीप वर्मा को कौशल एवं उद्यमिता विभाग का एसीएस बनाया गया है। कुलदीप रांका को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आनंद कुमार अब वन और पर्यावरण विभाग देखेंगे। भास्कर सावंत को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुंजीलाल मीणा अब जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग संभालेंगे। कुंजीलाल मीणा को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।

इन संभागों के आयुक्त बदले

डॉ. टीना सोनी- संभागीय आयुक्त, भरतपुर

विश्राम मीणा- संभागीय आयुक्त, बीकानेर

कन्हैया लाल स्वामी- आयुक्त टीएडी उदयपुर

शक्ति सिंह राठौड़- संभागीय आयुक्त अजमेर

इन जिलों को मिले नए कलक्‍टर

कमर उल जमान चौधरी- भरतपुर जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट

पीयूष समरिया- कोटा कलेक्टर और मजिस्ट्रेट

प्रियंका गोस्वामी- कोटपूतली बहरोड़ कलेक्टर और मजिस्ट्रेट

अरुण कुमार हसीजा- राजसमंद कलेक्टर और मजिस्ट्रेट

काना राम- सवाई माधोपुर, जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट

कल्पना अग्रवाल- टोंक जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट

कमल राम मीणा- ब्यावर जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट

श्वेता चौहान- फलौदी जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट

महेंद्र खड़गावत- डीडवाना कुचामन जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!