Friday, June 5, 2026
Hometrendingराजस्थान पटवारी भर्ती-2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू, जानें- पूरा...

राजस्थान पटवारी भर्ती-2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू, जानें- पूरा अपडेट…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने राजस्थान पटवारी भर्ती-2025 के लिए 3705 पदों पर आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए 6.5 लाख से अधिक उम्मीदवार पहले ही आवेदन कर चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, पटवारी परीक्षा 17 अगस्त 2025 को ही आयोजित की जाएगी।

ये रहेगी आवेदन प्रक्रिया...

आवेदन पुनः शुरू 23 जून 2025

आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून 2025

आवेदन में संशोधन 30 जून – 6 जुलाई 2025

आवेदन वापस लेने की तिथि 7 जुलाई – 9 जुलाई 2025

योग्यता और आयु सीमा

राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकार के नियमानुसार अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य आरक्षित श्रेणियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, CET स्नातक स्तर पास करना भी जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित (जैसे- NIELIT ‘O’ Level प्रमाणपत्र, COPA, कंप्यूटर साइंस या एप्लिकेशन में डिग्री/डिप्लोमा, RS-CIT या अन्य समकक्ष मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता) किसी एक योग्यताएं होनी चाहिए।

लिखित परीक्षा होगी

राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया के तहत एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जो 300 अंकों के होंगे। उम्मीदवारों को इस परीक्षा को हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा और गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। यानी हर गलत जवाब पर आपके कुल प्राप्तांक से एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!