









जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मानसून अपना दायरा लगातार बढा रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों में 15 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट तथा 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जयपुर शहर, बूंदी, करौली, टोंक, अलवर, अजमेर, बारां, दौसा, नागौर, कोटा, सवाईमाधोपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ रूक-रूक कर हल्की से मध्यम वर्षा दौर जारी रहने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने व आकाशीय बिजली के साथ तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30 – 50Kmph) आने की संभावना है।
इसी तरह चूरू, भीलवाड़ा, सीकर, झुंझुनू, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर, पाली, चित्तौड़गढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश/आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।
विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटों में राजस्थान के अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी व कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज हुई है। धौलपुर, बारां, टोंक, झालावाड, जयपुर, बूंदी व सिरोही जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश बाड़ी, धौलपुर में 102 मिमी दर्ज हुई है।
संपादकीय : पत्रकारिता के आसमान में “अभय इंडिया” के पंखों को पाठकों से मिली असीम ताकत
















