जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मानसून की गतिविधियां में सोमवार से बढ़ोतरी होने जा रही है। वहीं, पश्चिमी हिस्सों में दो दिन बाद बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र आज उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। आज भी पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम बारिश तथा कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
विभाग के अनुसार, 23-24 जून को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियां में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है। 23 जून को कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की भी संभावना है।
विभाग के अनुसार, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-27 जून के दौरान आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में आगामी दिनों में बैक टू बैक सिस्टम बनने के कारण पूर्वी राजस्थान में पुनः 27 जून से भारी बारिश की में गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के सिरोही, भीलवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश व टोंक, चित्तोडगढ़, राजसमंद, जोधपुर, कोटा, झालावाड़, बाड़मेर, जालौर, पाली व अजमेर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश माउन्ट आबू, सिरोही में 190 एमएम दर्ज की गई है।
संपादकीय : पत्रकारिता के आसमान में “अभय इंडिया” के पंखों को पाठकों से मिली असीम ताकत


