HometrendingBikaner Crime : फर्जी कागजात तैयार कर 59.76 लाख रुपए की कर...

Bikaner Crime : फर्जी कागजात तैयार कर 59.76 लाख रुपए की कर दी धोखाधड़ी, छह जने नामजद

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्‍यक्ति के साथ फर्जी कागजात तैयार कर 59.76 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर छह जनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, सुथारों की बड़ी गुवाड़ निवासी जेठाराम सुथार (65) पुत्र पूनमचंद सुथार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि छह जनों ने मिलकर फर्जी व कूटरचित इलेक्‍ट्रोनिक दस्‍तावेज तैयार कर मुझे असली के रूप में दिखाकर 59,76, 290 रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर खेतेश्‍वर निवासी धीरज राजपुरोहित, जगदीश सिंह राजपुरोहित, अमित चुग, चेतन पडिहार, सोहन अग्रवाल व मयंक तंवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई हरसुखराम को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular