Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingशादी में गई महिला को झांसे में लेकर सामूहिक दुष्‍कर्म किया, आठ...

शादी में गई महिला को झांसे में लेकर सामूहिक दुष्‍कर्म किया, आठ जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने शादी समारोह में शामिल होने के दौरान झांसे में लेकर सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीडि़ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच पुरुषों और तीन महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस को पीडि़ता ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थी, जहां पांचू निवासी एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। आरोपी युवक ने उसे भरोसे में लेकर पांचू बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी और उसके साथियों ने महिला के साथ जबरदस्ती की और उसके साथ मारपीट भी की। पीडि़ता का आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने उसके गहने भी छीन लिए और फिर उसे बीकानेर ले आए। कुछ समय बाद आरोपी ने गहने लौटाने के बहाने उसे दोबारा बुलाया और इस बार जबरन जोधपुर ले गया। जोधपुर में पीडि़ता को कई दिनों तक एक स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसे नशे की गोलियां और इंजेशन देकर बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी बारी-बारी से उसका शारीरिक शोषण करते रहे। महिला ने बताया चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे लेकर मुक्ताप्रसाद थाना पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!