Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingकेन्‍द्र के निर्देश के बाद स्‍थगित हुआ मॉक ड्रिल, अब नई तारीख...

केन्‍द्र के निर्देश के बाद स्‍थगित हुआ मॉक ड्रिल, अब नई तारीख होगी घोषित

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में गुरुवार को होने वाली मॉक ड्रिल को स्थगित कर दी गई है। सिविल डिफेंस की ओर से प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर केन्द्र सरकार के निर्देश यह निर्णय किया है। अब नई तारीख घोषित की जाएगी। इस बारे में सिविल डिफेंस के सभी नियंत्रकों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र ने हवाई हमले के दौरान सुरक्षा उपायों और इमरजेंसी व्यवस्थाओं को जांचने के लिए गुरुवार को मॉक ड्रिल के निर्देश दिए थे। ब्लैकआउट एक्सरसाइज में तय समय के लिए पूरे इलाके की बिजली बंद कर दी जाती है, ताकि दुश्मन के हमले के दौरान शहर को अंधेरे में छिपाया जा सके और हमले से बचा जा सके। इससे यह भी परखा जाता है कि बिना बिजली के नागरिक कैसे संवाद और सुरक्षा बनाए रखते हैं।

आपको यह भी बता दें कि 7 मई 2025 को भी राजस्थान के 28 शहरों में एयर स्ट्राइक से बचाव के लिए मॉक ड्रिल और रात को ब्लैकआउट एक्सरसाइज की गई थी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!