Hometrendingटोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी...

टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी अरेस्‍ट, मशीन व गाड़ी जब्‍त

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com खारा टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में जामसर पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्‍ट किया है। साथ ही एक जेसीबी मशीन व स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्‍त किया है। इस संबंध में टोल मैन अखिलेश ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि 22 अप्रैल की रात्रि को लाइन नंबर 05 पर हमारे कर्मचारी रवि सिंह, मुकेश कुमार, मुरारी राम समस्त स्टाफ की डयूटी थी।

इस दौरान 03:31 बजे पर एक बिना नंबर की जेसीबी आई, जिसे एक व्यक्ति चला रहा था जो बिना उसका टोल शुल्क उस जेसीबी को निकालने के लिए हमारे साथ जबरदस्ती करने लगा। फिर एक ब्‍लैक कलर की स्कार्पिओ गाडी आई। जिसमें अशफाक शाह निवासी जलालसर व एक अन्य व्यक्ति आये। अशफाक शाह के हाथ में एक लोहे का डंडा था जिसने डयूटी कर्मचारी के साथ मारपीट करके जबरदस्ती जेसीबी को बिना टोल शुल्क दिए ही बेरियर ऊपर कर निकालकर ले गये। पुलिस ने प्रकरण दर्ज अनुसंधान रामदेव सउनि को सौंपा। प्रकरण में आरोपी सैयद अशफाक के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी को अरेस्‍ट किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular