Hometrendingराजस्‍थान में सर्दी ने बढ़ा दी बच्‍चों की छुट्टियां, 14 जिले हुए...

राजस्‍थान में सर्दी ने बढ़ा दी बच्‍चों की छुट्टियां, 14 जिले हुए प्रभावित, एक जगह 16 तक छुट्टी

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सितम ढहा रही सर्दी ने स्‍कूली बच्‍चों की छुट्टियां और बढ़ा दी है। इससे प्रदेश के 14 जिले प्रभावित हुए है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने जिला कलेक्‍टर को स्कूलों का समय बदलने और छुट्टियां घोषित करने का अधिकार दिया है। इस आदेश के बाद जयपुर, सीकर, कोटा, टोंक और जैसलमेर के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों की 13 जनवरी को छुट्टी कर दी गई है।

इसी तरह ब्‍यावर, पाली, जालोर, भरतपुर, डीग और खैरथल-तिजारा जिलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों की 13 और 14 जनवरी की छुट्टी कर दी गई है। सवाई माधोपुर के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों की 13 से 16 जनवरी तक छुट्टियां कर दी है।

अजमेर-नागौर में कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों की छुट्टी अजमेर कलेक्‍टर ने देर शाम आदेश जारी करते हुए प्री-प्राइमरी से 5वीं कक्षा तक 13-14 जनवरी का अवकाश घोषित किया है। कक्षा 6 से 12वीं तक लास नियमित रूप से चलेगी। नागौर में भी 13 जनवरी को कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों की छुट्टी की घोषणा की गई है। जिले में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश पहले ही घोषित किया जा चुका है।

इसी तरह जोधपुर में जिला कले टर गौरव अग्रवाल ने सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। 13-14 जनवरी को स्टूडेंट्स को 10 बजे स्कूल आना होगा। इससे पहले स्कूलों का समय स्टाफ के लिए साढ़े 7 बजे और स्टूडेंट्स के लिए 8 बजे से था। बीकानेर में कलेक्‍टर नम्रता वृष्णि ने स्कूल के समय में परिवर्तन किया है। अब जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। इस बार स्कूलों में छुट्टी नहीं की गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular