Hometrendingपहाड़ों से गिरेगी बर्फ, मैदान ठिठु‍रेंगे, जानें- दीपावली के बाद कैसा रहेगा...

पहाड़ों से गिरेगी बर्फ, मैदान ठिठु‍रेंगे, जानें- दीपावली के बाद कैसा रहेगा मौसम का मिजाज…

जयपुर Abhayindia.com दीपावली के त्‍योहार पर इस बार मौसम भी साथ देगा। प्रदेश में अगले दो-तीन दिन मौसम आमतौर पर शुष्‍क बना रहेगा। हालांकि, इसके बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड राज्य के उपरी पहाड़ी इलाकों में अगले सप्ताह बर्फबारी शुरू होने के आसार है। ऐसे में प्रदेश के मैदानी इलाकों में सर्दी का असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

बहरहाल, बीते चौबीस घंटे के दौरान मौसम सामान्‍य रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से ज्‍यादा रहने से सर्द अहसास अभी शुरू नहीं हुआ है। हालांकि, दिन में तेज धूप के बाद शाम को हल्‍की ठंडक महसूस होने लगी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular