जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। लेकिन, इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस बीच, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज साफ कर दिया कि कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी।
डोटासरा ने कहा कि न क्षेत्रीय दलों ने हमसे गठबंधन के लिए संपर्क किया है और न ही हमने उनसे संपर्क किया है। अब हम सातों सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इंडिया गठबंधन का मामला केंद्रीय स्तर पर है, राजस्थान के उपचुनाव में नहीं। उन्होंने कहा कि सातों सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। जल्द ही घोषणा हो जाएगी।
आपको बता दें कि भाजपा ने उपचुनाव के लिए सात में से छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं, भारतीय आदिवासी पार्टी ने सलम्बूर व चौरासी से अपने उम्मीदवार फाइनल कर दिए हैं।






















