Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरमिस्टर एंड मिस बीकानेर सीजन-4 में दिखाएंगे हुनर

मिस्टर एंड मिस बीकानेर सीजन-4 में दिखाएंगे हुनर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। जे स्टार एन्टरटेनमेंट द्वारा बीकानेर की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिये मिस्टर एंड मिस बीकानेर का चौथा सीजन शुरू होने जा रहा है। मैनेजिंग डायरेक्टर जय जोशी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि जूनियर एवं सीनियर वर्ग में डासिंग, मॉडलिंग व सिंगिग क्षेत्र में शहर की प्रतिभाओं को मंच देने के लिये 12 अगस्त को द पार्क पैराडाईज में चयन किया जायेगा। इसी दिन नये आवेदन पार्क पैराडाईज के क्रिस्टल बार में लिये जायेंगे। जिसका ग्रांड फिनाले 26 अगस्त को किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को 17 अगस्त दस दिन का प्रशिक्षण दिल्ली व मुबंई से आये कलाकार देंगे। जोशी ने बताया कि संगीत के क्षेत्र में डीआईडी के अमित सोनी संगीत की नई तकनीक एवं वाद्य यंत्रों से उभरती प्रतिभाओं को गुर सिखाएंगे। कॉ ऑडिनेटर अतीक रहमान ने बताया कि 18 से 25 अगस्त तक चयनित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के पोस्टर का लोकार्पण अनूप सिंह राठौड़, सौरभ बंसल, सुरेन्द्र गहलोत, विनोद, बंटी चांवरिया, वसीम भाटी, अनीश खान, मो. शोएब ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!