Friday, March 29, 2024
Homeबीकानेरराष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल से राजकुमार की मुलाकात से गर्माया सियासी माहौल

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल से राजकुमार की मुलाकात से गर्माया सियासी माहौल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के देशभर के 13 प्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक चर्चा की। इस प्रतिनिधिमंडल में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार किराडू भी शामिल हुए।

किराड़ू पिछले कई वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों में पंचायतवार दौरा कर चुके हैं। उनकी कार्यशैली से राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन भी बेहद खुश है। इसीलिए उन्होंने किराड़ू को संगठन में राष्ट्रीय महासचिव के रूप में अहम् जिम्मेदारी सौंपी थी। बहरहाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ राजकुमार किराड़ू की बीकानेर की राजनीति को लेकर भी बातचीत हुई है। इसी के चलते सियासी गर्मी बढ़ गई है। इसकी वजह भी साफ है। किराड़ू ने इस बार भी बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी ठोक रखी है। ऐसे में उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष से ‘अलग से’ हुई मुलाकात के सियासी मायने सहज ही समझे जा सकते हैं।

इस बीच कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू ने ‘अभय इंडिया‘ को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक के दौरान उन्होंने संगठन के कार्य और आगामी योजना के विषय मे विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी को मजबूती के साथ कांग्रेस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का और घर घर-जाकर जरूरतमंद लोगों के दुख-दर्द में साथ खड़े होने का निर्देश दिया। किराडू ने राहुल गांधी को बीकानेर में युवा संवाद, जन स्वराज यात्रा, भूमि अधिग्रहण बिल के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजस्थान सहित पूरे देश में पार्टी को मजबूत करने के लिए नियमित गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।

कांग्रेस के विरोध के बाद तय हुआ राहुल के रोड शो का रूट

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular