Hometrendingसीएम भजनलाल ने किया औचक निरीक्षण, कई अधिकारी गैर हाजिर मिले

सीएम भजनलाल ने किया औचक निरीक्षण, कई अधिकारी गैर हाजिर मिले

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सुबह जयपुर सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई बड़े अधिकारी गैर हाजिर मिले। निरीक्षण में कितने अधिकारी गैर हाजिर मिले इसको लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। सीएम शर्मा ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों के बारे में जानकारी ली और तत्‍काल सचिव शिखर अग्रवाल को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।

सीएम शर्मा ने सचिवालय के मुख्य भवन का भी निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं का आकलन किया। उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात की और सचिवालय भवन के विस्तार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

सीएम भजनलाल ने अपने निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, गृह विभाग, कार्मिक विभाग, मेडिकल विभाग के उच्च अधिकारियों के दफ्तरों का निरीक्षण किया। सीएम ने अधिकारियों की मौजूदगी के साथ-साथ कमरों की स्थिति को भी बारीकी से देखा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular