HometrendingBikaner Crime : चोरों के बाद अब लूटमारों ने दी पुलिस को...

Bikaner Crime : चोरों के बाद अब लूटमारों ने दी पुलिस को चुनौती, व्‍यापारी के साथ वारदात

Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बीच अब लूटमारी करने वालों के हौसले भी बुलंद हो रहे हैं। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश लूटमारों ने एक व्‍यापारी को लूटने का प्रयास किया। इस दौरान व्यापारी मनोज पित्‍ती के हाथ में चोट भी आई है।

घटनाक्रम के अनुसार, व्‍यापारी मनोज पित्‍ती अपने घर से दुकान के लिए निकले। मनोज के पास एक बैग था जिसमें लाखों रुपये थे। मनोज जैसे ही रामपुरिया हवेली के पास पहुंचा तो तीन नकाबपोश बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आये और मनोज से बैग छीनने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने मनोज के हाथ पर बेसबॉल से वार किया ताकि बैग छिटक सके। लेकिन मनोज ने हिम्मत दिखाते हुए बैग की पकड़ मजबूत रखी। आखिरकार आरोपी मौके पर ही अपनी मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग गए।

घटना के बाद कोतवाली थानाप्रभारी मोनिका मय जाब्ता मौके पर पहुंची और घटना स्थल तथा आसपास की गलियों को खंगाला। पुलिस को मौके से बेसबॉल मिला और मिर्ची पाउडर मिला।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular