Monday, April 21, 2025
Hometrendingभाजपा में आते ही पूर्व मंत्री भाटी ने शुरू किया अभियान, कई...

भाजपा में आते ही पूर्व मंत्री भाटी ने शुरू किया अभियान, कई नेता हुए पार्टी में शामिल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Bikaner. Abhayindia.com पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी के भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद से ही कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने की होड़ सी मची हुई है। रविवार को देशनोक में कांग्रेसी पार्षद सीतादान ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाटी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

सीतादान के साथ निर्दलीय पार्षद रमेश शर्मा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकरदान ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। शामिल होने वालों में सवाई सिंह, ईश्वरदान, यासीन राठौड़, सलीम राठौड़, सवाईदान, शंकर भार्गव सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दुपट्टा पहन लिया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने कहा कि जिस तरह के रूझान आ रहे हैं। प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी वहीं, कांग्रेस 10 सीटों पर सिमट जायेगी। आज की तारीख में वो एक विश्व के नेता है। भाटी ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने मंत्रियों व विधायकों लूट की खुली छूट दे रखी है लेकिन जनता अब लूट के इस खेल को अच्छी तरह से समझ चुकी है इसलिए इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

इससे पूर्व सेवानिवृत ईश्वरदान, पूर्व प्रन्यास अध्यक्ष हनुमानसिंह, रूपाराम मेघवाल, सवाईदान व भाजपा प्रभारी व हरियाणा से विधायक सत्यनारायण ने पूर्व मंत्री भाटी को साफा व शॉल ओढाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका व सत्यनारायण का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर जागीड़, नरेन्द्रसिंह भाटी, करणी मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादलसिंह, भाजपा पार्षद मनोज सिंह, पवन शर्मा, नथमल सुराणा, आवड़दान, शान्तिलाल भूरा, प्रतिनिधि ताराचन्द चौहान, लक्ष्मणदान, मोहम्मद मुस्तफा, मण्डलीय चारण सभा अध्यक्ष भवरदान, सुशील पड़िहार, विश्व हिन्दू परिषद् इकाई अध्यक्ष भवर गिरी, प्रन्यास सचिव दुर्गादान, पूर्व कांग्रेस पार्षद पुरखाराम, धर्माराम, तुलछाराम, मंजूर खिलजी व अकबर खिलजी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular