Friday, May 15, 2026
Homeदेशकांग्रेस की पहली सूची में 80 प्रत्याशी, बीकानेर से 3 फाइनल, देखें...

कांग्रेस की पहली सूची में 80 प्रत्याशी, बीकानेर से 3 फाइनल, देखें सूची…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में कांग्रेस के लगभग 80 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए गए। इनमें बीकानेर जिले की नोखा विधानसभा सीट से नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, लूनकरणसर से विरेंद्र बेनीवाल तथा कोलायत विधानसभा सीट से भंवर सिंह भाटी के नाम भी शामिल हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अधिकृत सूची अभी जारी नहीं की गई है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो स्क्रीनिंग कमेटी में चयनित नामों पर सीईसी में चर्चा के बाद इन नामों पर मुहर लगा दी गई। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सीईसी की मुहर के बाद अब कांग्रेस के प्रत्याशियों की यह पहली लिस्ट कभी भी जारी हो सकती है। शेष नामों पर अगले सोमवार से स्क्रीनिंग का काम शुरू होगा।

पहली सूची इस प्रकार हैं :-

सरदारपुरा (जोधपुर) से अशोक गहलोत
गुढ़ामालानी से हेमाराम चौधरी
झोंटवाड़ा से लालचंद कटारिया
बायतु से हरीश चौधरी
पोकरण से साले मोहम्मद
बाड़मेर से मेवाराम जैन,
शिव से आमीन खान
भीनमाल से डॉ. समरजीत सिंह
रानीवाड़ा से रतन देवासी
सांचोर से सुखराम विश्नोई
बागीदौरा से महेन्द्रजीत सिंह मालवीय
बारी से गिरिराज सिंह
दातारामगढ़ से वीरेंद्र सिंह
डीग कुम्हेर से विश्वेन्द्र सिंह
हिंडोली से अशोक चांदना
जहाजपुर से धीरज गुर्जर
झाड़ोल से हीरालाल
झुंझुनूं से बिजेंद्र ओला
करौली से दर्शन सिंह
कोलायत से भंवर सिंह भाटी
कोटपूतली से राजेन्द्र सिंह यादव
लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह
नोखा से रामेश्वर डूडी (नेता प्रतिपक्ष)
राजाखेड़ा से प्रद्युम्न सिंह
सरदारशहर से भंवरलाल शर्मा
टोडाभीम से घनश्याम,
सुजानगए़ से मास्टर भंवरलाल मेघवाल
नसीराबाद से रामनारायण गुर्जर
बैर से भजनलाल जाटव
मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) से विवेक धाकड़
सूरजगढ़ (झुंझुनूं) से श्रवण कुमार
सिविल लाइंस (जयपुर) से प्रताप सिंह खाचरियावास
हवामहल (जयपुर) से बृजकिशोर शर्मा
लूनकरणसर से विरेंद्र बेनीवाल
उदयपुर से गिरिजा व्यास
भीलवाड़ा से डॉक्टर सीपी जोशी
सादुलपुर से कृष्ना पुनिया
धोद से परसराम मोरदिया
गोगुंदा से मांगीलाल गरासिया
सवाई माधोपुर से दानिश अबरार
खेतड़ी से जितेंद्र सिंह
सांगोद से भरत सिंह
कोटा उत्तर से शांति धारीवाल
श्रीमाधोपुर से दीपेंद्र सिंह शेखावत
रेवदर से नीरज डांगी
सिरोही से संयम लोढ़ा

बीकानेर पश्चिम सीट : …तो पहली सूची में नहीं आएगा प्रत्याशियों का नाम!

महिला दावेदारों के लिए बड़ी खबर…कोटा में राष्ट्रीय प्रवक्ता का ऐलान

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!