Thursday, April 18, 2024
Homeबीकानेर...तो नोखा में दिग्गज नेता डूडी के सामने ताल ठोकेगी भानजी इंदु

…तो नोखा में दिग्गज नेता डूडी के सामने ताल ठोकेगी भानजी इंदु

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सुरेश बोड़ा/बीकानेर/नोखा(अभय इंडिया न्यूज)। कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी इस बार नोखा विधानसभा चुनाव सीट पर ‘अपनों’ से ही घिर सकते हैं। वर्तमान में उप जिला प्रमुख इंदु तर्ड़ एवं डूडी की भानजी इंदु नोखा से उनके सामने चुनाव लड़ सकती है। सूत्रों की मानें तो भाजपा सहित कई क्षेत्रीय पार्टियां इंदु तर्ड़ को नोखा से चुनाव लडऩे पर विचार कर रही है। इसमें भाजपा सबसे आगे चल रही है। बताया यह भी जा रहा है कि सीएम वसुंधरा राजे ने हाल ही में इंदु तर्ड़ से जुड़ी समूची प्रोपाइल तलब की है। ऐसे में यह कयास लग रहे हैं कि भाजपा, रामेश्वर डूडी को उनके ही घर में घेरने के लिए यह बड़ा दांव खेल सकती है।

नोखा के जसरासर तर्ड़ परिवार की बहू इंदु के दादा ससुर स्वर्गीय दानाराम तर्ड़ एवं ससुर श्रीराम तर्ड़ का पंचायत राज चुनावों में वर्षों से राजनीतिक प्रभाव रहा है। इस परिवार ने इन चुनावों में अब तक तीन बार जीत दर्ज की है। पिछले कुछ समय से तर्ड़ और डूडी परिवार में खटास की खबरें जगजाहिर है। डूडी की बढ़ती राजनीतिक प्रतिष्ठा के बाद अब तर्ड़ परिवार भी अपनी बहू के चेहरे पर चुनाव में ताल ठोककर अपना राजनीतिक प्रभाव छोडऩे का उतावला हो रहा है।

बता दें कि इंदु के देवर आत्माराम तर्ड़ भी एनएसयूआई से चुनाव लडऩे व सक्रियता के चलते अपनी राजनीतिक पहचान बना चुके है। अब आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि उप जिला प्रमुख इंदु तर्ड को अपना चेहरा बनाने में भाजपा सफल हो पाती है या फिर अन्य कोई क्षेत्रीय पार्टियां। बहरहाल, इंदु के ताल ठोकने से नेता प्रतिपक्ष डूडी की मुश्किलें जरूर बढ़ सकती है।

Rahul’s Decree gives a Power Jolt to Dudi, No Manipulations in the Seat…!

बीकानेर पश्चिम सीट : …इसलिए दिल्ली पहुंचे कल्ला समर्थक!

राहुल के फरमान से डूडी को लगा झटका, नहीं बदल सकेंगे सीट

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular