Hometrendingबीकानेर कांग्रेस के कार्यों में सहभागिता नहीं निभाने पर 13 पदाधिकारियों को...

बीकानेर कांग्रेस के कार्यों में सहभागिता नहीं निभाने पर 13 पदाधिकारियों को किया पद मुक्त

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कांग्रेस के कार्यक्रमों से लगातार और विशेष आवश्यक उपस्थिति की सूचना जारी होने के बाद भी संगठन के कार्यों में अपनी सहभागिता नहीं निभाने पर 13 पदाधिकारियों को बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी से पद मुक्त कर दिया गया है। महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि यह कार्यवाही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला प्रभारी विधायक सिमला नायक के आदेशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अनुशंसा पर की गई है।

इन पदाधिकारियों पर हुई कार्यवाही

उपाध्यक्ष

पंडित जयदेव शर्मा

हीरालाल हर्ष

महासचिव

डॉक्टर पीके शरीन

हेमंत यादव

सोनुराज आसुदानी

शशिकला राठौड़

सचिव

गौरव शर्मा

अर्चना नांगल

लक्ष्मी गुप्ता

एडवोकेट संदीप शेखावत

मुमताज बानो

राजू देवी व्यास

सोहन राव

वत्‍सस ने बताया कि उपाध्यक्ष जयदेव सिंह, हीरालाल हर्ष को स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से और महासचिव डॉ. पी. के. सरीन को चिकित्सा सेवाओं में व्यस्‍तता के चलते, शशिकला राठौड़ को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने के कारण पद मुक्त किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular