Sunday, June 21, 2026
Hometrendingयुवाओं ने उत्साह से किया रक्तदान, नशामुक्ति का लिया संकल्प

युवाओं ने उत्साह से किया रक्तदान, नशामुक्ति का लिया संकल्प

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ के जन्मदिवस उपलक्ष्य में मनाये जा रहे मानव सेवा सप्ताह के तहत बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर पीबीएम होस्पीटल के ब्लड बैंक में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर नशामुक्ति के लिये जागरूकता का संकल्प लिया।

शिविर के संयोजक महावीर गोदारा ने बताया कि जननेता राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिवस पर लगातार दूसरे साल आयोजित शिविर में उमड़े युवाओं ने करीब चार सौ यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा सप्ताह में अपनी भागीदारी निभाई। शिविर में रक्तदान के लिये युवाओं के साथ बड़ी तादाद में युवतियां पहुंची। शिविर में डॉ. रामफूल मीना, आंनद जिंदल, निशान्त राजपुरोहित, दिनेश कच्छावा, प्रशांत राजपुरोहित, सुधीर पंवार, सुभाष दाधिच, महेन्द्र सिंह गोदारा, भंवर सिंह तंवर समेत अनेक प्रबुद्धजनों ने रक्तदान करने पहुंचे युवाओ और युवतियों का उत्साहवद्ध्र्रन किया ।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!