Friday, April 24, 2026
Hometrendingमाहेश्वरी पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन

माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। एकदिवसीय शिविर का उद्घाटन प्रधानाध्यापिका श्रेया थानवी एवं शैक्षिक प्रमुख साक्षी बजाज ने महर्षि पतंजलि और भारत माता के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन करके किया। आचार्य विजय ने स्थापना मंत्र के साथ योग की विस्तृत जानकारी दी। आज संगीत दिवस पर संगीत शिक्षिका जैजैवंती आचार्य द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई। विभिन्न राग की जानकारी दी।

प्रधानाध्यापिका श्रेया थानवी ने अष्टांग योग की जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि तोलाराम पेड़ीवाल ने योग संदेश देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में योग को उतारना चाहिए जिससे स्वस्थ और खुशहाल रहें। उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश आज विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। इस योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा पांडिया, भारती पुरोहित, अन्नपूर्णा पंचारिया की महती भूमिका रही। जिन्होंने विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!