Tuesday, April 28, 2026
Hometrendingबीकानेर से डॉ. कल्‍ला और कन्‍हैयालाल झंवर के नेतृत्व में अलवर जाएंगे...

बीकानेर से डॉ. कल्‍ला और कन्‍हैयालाल झंवर के नेतृत्व में अलवर जाएंगे कार्यकर्ता

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए बीकानेर जिले से बडी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता आज अलवर जाएंगे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनिल कल्ला ने बताया कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। डॉ. कल्ला अलवर जिले के प्रभारी मंत्री होने के नाते अलवर जिले में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का प्रबंधन देख रहे है।

अनिल कल्ला ने बताया कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता जस्सूसर गेट, चुना भट्टा सारण पेट्रोल पंप के पास, नत्‍थूसर गेट गोकुल सर्किल, जाट धर्मशाला बंगला नगर, चुंगी नाका रोड, बोथरा कॉम्‍पलेक्स आदि स्थानों से बस के माध्यम से अलवर रवाना होंगे। साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता रेल एवं अपने निजी वाहनों के माध्यम से भी इस यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष के साथसाथ बीकानेर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर अपार उत्साह है कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल का समर्थन करने एवं यात्रा को सफल बनाने के लिए

अलवर पहुंचेंगे। इधर, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्‍याशी रहे कन्‍हैयालाल झंवर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तिरुपती अपार्टमेंट, कोठारी हॉस्पीटल के सामने से रवाना होकर 19 दिसंबर को होने वाली विशाल जनसभा मालाखेड़ा (अलवर) में शामिल होकर पदयात्रा करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!