Thursday, June 4, 2026
Hometrendingमानसून की एंट्री के साथ ही अगले पांच दिन के लिए आईएमडी...

मानसून की एंट्री के साथ ही अगले पांच दिन के लिए आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com देशभर में चल रहे गर्मी के दौर के बीच मानसून ने आज दस्‍तक दे दी है। इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिन तक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार, झारखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मूकश्मीर, मध्यप्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल में मानसून की बारिश होगी।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मानसून की पहली बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। करीब 5 घंटे तक झमाझम बारिश से जलथल एक हो गए। मंडी जिले में बारिश की वजह से 2 लोगों की जान गई है।

आपको यह भी बता दें कि देश में इस बार मानसून 7 दिन की देरी से दाखिल हुआ। शनिवार को देश के इन 6 राज्य मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मूकश्मीर, लद्दाख में पहुंच गया। बता दें कि कई राज्यों में मानसून तय समय पर पहुंचा है। पूरे उत्तराखंड व हिमाचल में भी एक ही दिन में मानसून छा गया। दोनों राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया। महाराष्ट्र के रत्नागिरी के पास 12 दिन से अटका मानसून आज नागपुर तक पहुंच गया।

केतु की वक्री चाल तीन राशियों वालों को कर देगी मालामाल

बुधादित्‍य राजयोग 24 जून से, इन 5 राशि के जातकों के लिए साबित होगा बेहद शुभ

मंगल करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, इन राशि के जातकों को मिलेंगे लाभ के कई अवसर…

राजस्‍थान में मौसम विभाग का ताजा अलर्ट : पूर्व में बरसेंगे बादल, पश्चिम तरसेगा

अभय इंडिया का 12वें वर्ष में प्रवेश : सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता के 11 वर्ष पूर्ण

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!